Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

भाजपा मंडल मृगवास की कामकाजी बृहद बैठक संपन्न

भाजपा मंडल मृगवास की कामकाजी बृहद बैठक संपन्न
विज्ञापन

कुंभराज से कमल सिंह लोधा की रिपोर्ट

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कुंभराज। मृगवास भारतीय जनता पार्टी मंडल मृगवास की कामकाजी बैठक संपन्न हुई, जिसमें सर्वप्रथम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक की शुरुआत हुई। जिसमें मुख अतिथि भाजपा के पूर्व जिला मंत्री डा हरज्ञान सिंह गुर्जर एवं विशिष्ट अथिति कुंभराज के पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबू लाल जी सेन एवं मृगवास मंडल अध्यक्ष अरविंद माहेश्वरी मंचासीन रहे। 

बैठक में विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में काम करने वाले सभी बूथ अध्यक्ष एवं सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत सम्मान मुख्य अतिथि पूर्व जिला मंत्री डा हर ज्ञान सिंह गुर्जर व बाबूलाल जी सेन एवं मंडल अध्यक्ष अरविंद महेश्वरी ने किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कार्यकर्ता की मेहनत व समर्पण पर प्रकाश डालकर कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की नींव का पत्थर है। हमें कार्यकर्ताओं का हमेशा ध्यान रखना चाहिए।  

कार्यकर्ताओं का पार्टी के प्रति लगन, निष्ठा और समर्पण से ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। तीसरी बार आज हमारी केंद्र में पीएम मोदी के नेत्तृत्व में भाजपा की सरकार है। उन्होंने पार्टी के शक्ति केंद्रों की बैठक और पार्टी के अन्य कार्यक्रमों पर भी प्रकाश डाला।

बैठक में सीताराम बैरागी, करण सिंह गुर्जर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजाराम गुर्जर, मंडल महामंत्री मोरध्वज लोधा, रमेश मीणा, धनलाल गुर्जर, छगनलाल भील, नरेंद्र शर्मा, गोकुलदास बैरागी, सरपंच कौशल मीणा, सरपंच शिवदयाल शर्मा, सरपंच हरनारायण गुर्जर, सरपंच लाल सिंह लालू, बंजारा सरपंच मजबूत सिंह लोधा, सरपंच पुरुषोत्तम भील, जनपद सदस्य हल्कू राम पचबर्या, उमाशंकर शर्मा, सानाई कपिल, महेश्वरी सानई समेत सभी शक्ति केंद्रों के संयोजक बूथों के अध्यक्ष सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,493