Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

सांवरिया मैरिज गार्डन बारां में संत रामपाल जी महाराज का हुआ सत्संग और दहेज मुक्त विवाह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सांवरिया मैरिज गार्डन बारां में संत रामपाल जी महाराज का हुआ सत्संग और दहेज मुक्त विवाह
विज्ञापन

कुंभराज से कमल सिंह लोधा की रिपोर्ट

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बारां। सांवरिया मैरिज गार्डन तहसील बारां में रविवार (14 जुलाई 2024) को संत रामपाल जी महाराज का सत्संग समागम संपन्न हुआ जिसमें संत रामपाल जी महाराज के सैकड़ों अनुयायियों ने भाग लिया। वही सत्संग में एक दहेज़ मुक्त विवाह भी देखने को मिला इस सत्संग समागम में संत रामपाल जी महाराज ने पूर्ण ब्रह्म की सत भक्ति का मार्ग बताया।

जिसमें श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से पूर्ण मोक्ष की प्राप्ति के लिए विधि और उपाय बताये गये। उन्होंने भक्ति के माध्यम से पाप कर्म कटने का मार्ग दिखाया और जीव को अनमोल जीवन की महत्वपूर्णता समझायी। संत रामपाल जी महाराज के ज्ञान को समझकर उनके अनुयायियों ने आजीवन बुराइयों से दूर रहने का संकल्प लिया। 

उनके सत्संग में नामदीक्षा का आयोजन भी किया गया, जिससे भक्तों को आध्यात्मिक जीवन में आगे बढ़ने की दिशा में मदद मिली। संत रामपाल जी महाराज ने समझाया कि मान और बढ़ाई भक्ति नाशक होते हैं और पूर्ण संत के सत्संग से ही जीव को अपने स्तर का पता चलता है। इस समागम में शामिल होकर श्रद्धालुओं ने अपने को सुधारने और सच्चे मार्ग परचलने का दृढ़ संकल्प लिया।

विज्ञापन