Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हो गयी है। नगर भ्रमण करने के लिए भगवान जगन्नाथ अपनी बहन सुभद्रा और भाई बलराम संग निकले हैं, गुंडिचा माता के मंदिर में प्रवेश करेंगे जहां पर कुछ दिनों के लिए आराम करेंगे। 

हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर विशाल रथ यात्रा निकाली जाती है, फिर आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष 10वीं तिथि पर इसका समापन होता है। इस रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र संग साल में एक बार प्रसिद्ध गुंडिचा माता के मंदिर में जाते हैं।

भगवान जगन्नाथ अपनी बहन सुभद्रा और भाई बलराम संग निकले हैं, गुंडिचा माता के मंदिर में प्रवेश करेंगे जहां पर कुछ दिनों के लिए रहेंगे। इस रथ यात्रा में तीन अलग-अलग रथ हैं, जिसमें भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और बलराम हैं।

विज्ञापन