Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

कुंभराज : वार्ड 8 में सड़क पर भरा गंदा पानी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कुंभराज : वार्ड 8 में सड़क पर भरा गंदा पानी
विज्ञापन

राहगीर और वार्डवासी हो रहे परेशान

कमल सिंह लोधा की रिपोर्ट

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुना। जिले के कुंभराज के वार्ड नंबर 8 में सड़क पर गंदा पानी जमा होने की वजह से राहगीर और वार्डवासी परेशान हो रहे हैं। नालियां तो बनी हैं, लेकिन नालियों की सफाई नहीं होने से कीचड़ व गंदा पानी सड़क पर आ रहा है। यह रोड पुराने मंडी गेट से भामावद रोड तक बनी हुई है। नगर परिषद कुंभराज द्वारा नालियों की समय पर सफाई नहीं होने के कारण यह स्थिति बन रही है। 

वहीं लोगों का कहना है रोड पर गंदा पानी भरा रहता है। नालियों की सफाई भी समय पर नहीं की जा रही है। गंदा पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे  टाइफाइड, डेंगू, मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। बरसात के दिनों में रोड पर जगह-जगह गड्ढे होने की वजह से सड़क पर गंदा पानी भरा रहता है। 

आपको बता दें कि इस रोड में जगह-जगह गड्ढे होने की वजह से गंदा पानी भरा रहता है। राहगीर और वार्डवासी परेशान हैं। वार्डवासियों का कहना था कि कई बार इस समस्या के बारे में पार्षद को भी बता दिया गया, लेकिन अभी तक ध्यान नहीं दिया गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,492