Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

चाचौड़ा विकास खंड में 6 माह से राशन नहीं लेने वाले लोगों का राशन कार्ड होंगे निरस्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चाचौड़ा विकास खंड में 6 माह से राशन नहीं लेने वाले लोगों का राशन कार्ड होंगे निरस्त
विज्ञापन

कमल सिंह लोधा की रिपोर्ट

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुना। कलेक्टर डॉ सतेन्द्र सिंह जिले में जनपद स्तर पर योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। इसी क्रम में आज जनपद पंचायत चांचौड़ा में जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित उप स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनबाड़ी केन्द्र, प्रधानमंत्री आवास, गौशाला, नामांतरण, बंटवारा, पात्रता पर्ची, मनरेगा के कार्य एवं वृक्षारोपण अभियान से संबंधित एक पौधा मां के नाम से संबंधित विस्तृत समीक्षा की गयी। 

कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान पीएम जन मन योजना अंतर्गत पीव्हीजीटी के चिह्नित हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, समग्र ई-केवायसी एवं पीएम आवास आदि सुविधाओं से सभी हितग्राहियों को लाभांवित करना सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान कनिष्ट आपूर्ति अधिकारी एवं विकास खंड स्तरीय अमले को निर्देशित किया गया कि पात्रता पर्ची अनुसार विगत 6 माह से राशन नहीं लेने वाले लोगों का परीक्षण उपरांत राशन कार्ड निरस्त करें। 

समीक्षा के दौरान सभी सचिव, पटवारियों को निर्देशित किया गया कि अपने ग्राम पंचायत व हल्कों से संबंधित जानकारी फोल्डर में अपडेट रखे जायें। जिन गौशालाओें में चारागाह के लिए जमीन नही है उसकी जानकारी एकत्रित की जाये। किसी भी स्थिति में गौशाला की जमीन पर अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। 

नल जल योजनाओं का संधारण ग्राम पंचायतें ठीक से करें। मनरेगा के अंतर्गत अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्णं करायेंं। मनरेगा अंतर्गत 15वें वित्त अंतर्गत पूर्ण राशि व्यय करने वाली पंचायतों की समीक्षा की गयी। पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी भवन की मरम्मत की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों की है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,168