Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता पर स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने दिया जोर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता पर स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने दिया जोर
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं और स्वास्थ्य प्रणालियों की गुणवत्ता तथा इनका दायरा बढ़ाने पर जोर दिया जाना चाहिए। 

श्री नड्डा ने यहां नयी सरकार के गठन के पहले 100 दिनों में स्वास्थ्य लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और प्रतापराव गणपतराव जाधव तथा सचिव अपूर्व चंद्रा भी शामिल हुए। 

श्री नड्डा ने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सुविधाओं और स्वास्थ्य प्रणालियों की गुणवत्ता पर जोर दिया जाना चाहिए। उन्होंने एबी पीएमजेएवाई के तहत स्वास्थ्य सेवा के विस्तार और टीकाकरण तथा स्वास्थ्य आपातकालीन प्रबंधन जैसे अवसरों में प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने पर जोर दिया। केंद्रीय मंत्री ने गैर-संचारी रोगों के पीड़ितों की बढ़ती संख्या और स्वस्थ आहार तथा जीवन शैली के बारे में जागरूकता के महत्व पर जोर दिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,625