Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

राजनाथ के सान्निध्य में काम करने को लेकर उत्साहित हैं सांसद संजय सेठ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राजनाथ के सान्निध्य में काम करने को लेकर उत्साहित हैं सांसद संजय सेठ
विज्ञापन
  • रक्षा मंत्रालय की नयी पहलों को पूरा करने पर ध्यान देंगे संजय सेठ

टीम एबीएन, रांची। रांची लोकसभा सीट से दूसरी बार जीतकर संसद पहुंचे श्री संजय सेठ ने मंगलवार को रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार ग्रहण किया।

इस मौके पर रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने और रक्षा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। श्री सेठ ने मंत्रिमंडल में जिम्मेदारी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। 

उन्होंने कहा कि वह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मार्गदर्शन में सेवा करने के लिए उत्सुक हैं, जिनके साथ उन्होंने पहले विभिन्न पदों पर काम किया है। श्री सेठ ने कहा कि वह रक्षा मंत्रालय की उन पहलों को पूरा करने का प्रयास करेंगे जिनका उद्देश्य राष्ट्र की सुरक्षा को मजबूत करना है। 

कार्यभार संभालने से पहले उन्होंने श्री सिंह से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के अध्यक्ष डा समीर वी कामत ने भी श्री सेठ से मुलाकात की और उन्हें डीआरडीओ की परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी।

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, वायु सेना प्रमुख वी आर चौधरी और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने भी रक्षा राज्य मंत्री से मुलाकात की और रक्षा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

वर्ष 2019 में लोकसभा के सांसद के रूप में सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित स्थायी समिति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के भी सदस्य थे। वह वर्ष 2016-2019 तक झारखंड राज्य खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,301