Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

रामोजी ग्रुप के संस्थापक रामोजी राव का निधन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रामोजी ग्रुप के संस्थापक रामोजी राव का निधन
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क। रामोजी ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन रामोजी राव का निधन हो गया। रामोजी राव को इस महीने की 5 तारीख को बिगड़ती सेहत के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह 4:50 बजे उनका निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया।

निधन से कुछ दिन पहले से ही राव स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं से जूझ रहे थे। रिपोर्टों के अनुसार रामोजी राव के पार्थिव शरीर को रामोजी फिल्म सिटी स्थित उनके आवास पर ले जाने की तैयारी चल रही है। जहां परिवार के सदस्य, मित्र और शुभचिंतक दिवंगत आत्मा को अंतिम श्रद्धांजलि देंगे।

ईनाडु ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का हृदय संबंधी समस्याओं के कारण हैदराबाद के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज आईसीयू में चल रहा था। इलाज के दौरान ही उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,043