बैठक में पारित प्रस्ताव में 21 नेताओं ने किया हस्ताक्षर
एबीएन सेंट्रल डेस्क। एनडीए के घटक दलों ने एक बार फिर सर्वसम्मति ने पीएम मोदी को अपना नेता चुन लिया है। बुधवार को पीएम आवास पर हुई बैठक में इसका प्रस्ताव पास किया गया। इस प्रस्ताव पर 21 नेताओं के हस्ताक्षर हैं।
इनमें टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और जदयू प्रमुख नीतीश कुमार भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि आज शाम एनडीए की ओर से सरकार बनाने का दावा पेश किया जायेगा।