Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

नया रिकॉर्ड : इंदौर में नोटा को मिले करीब दो लाख वोट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नया रिकॉर्ड : इंदौर में नोटा को मिले करीब दो लाख वोट
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। इंदौर में एक अनोखा रिकॉर्ड बना है, जहां नोटा को करीब दो लाख वोट मिले हैं। दरअसल, कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम ने नाम वापस ले लिया था, जिसके बाद कांग्रेस ने किसी को भी समर्थन न देते हुए कहा था कि जनता के पास नोटा का विकल्प है। ऐसे में माना जा रहा है कि जो लोग कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने वाले थे, उनमें से कई ने नोटा का विकल्प चुना।

इंदौर सीट पर एक और रिकॉर्ड बना है और यहां भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी दस लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। इस तरह लालवानी देश में सबसे बड़ी जीत की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के सीआर पाटिल ने 6.90 लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,481