राहुल गांधी ने एग्जिट पोल को बताया बकवास
एबीएन सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एग्जिट पोल को कोरी कल्पना करार देते हुए कहा है कि इस पोल में सच्चाई नहीं है और यह मोदी मीडिया का काल्पनिक पोल है। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह एग्जिट पोल नहीं बल्कि मोदी मीडिया पोल है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है।
उनका दावा है कि चार जून को सामने आ रहे चुनाव परिणाम इंडिया समूह 295 सीट जीत रहा है। गांधी ने कहा कि इसका नाम एग्जिट पोल नहीं मोदी मीडिया पोल है। ये मोदी जी का पोल है। ये फंतासी अटकलें हैं। सिद्धू मूसेवाला का गाना सुना है आपने, 295, हम 295 सीट जीत रहे हैं।