Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 13
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

अब मात्र 1199 रुपये में करें हवाई जहाज का सफर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
अब मात्र 1199 रुपये में करें हवाई जहाज का सफर
विज्ञापन

इंडिगो की बंपर सेल

इंटरनेशनल टिकट भी मिल रही सस्ते में 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। इंडिगो सेल 29 मई से शुरू हो चुकी है और 31 मई तक चलेगी। इन कम किरायों का लाभ उठाने के लिए इसी अवधि में अपनी टिकट बुक कर लें। भारत की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर शानदार डील्स देने वाली सीमित समय की सेल की घोषणा की है। इस सेल के तहत घरेलू उड़ानों के लिए किराया मात्र 1,199 से शुरू हो रहा है और अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के लिए 4,499 से। आप इस सेल का लाभ उठाकर गर्मियों की छुट्टियों के लिए कम खर्च के साथ निकल सकते हैं। 

सेल 29 मई से शुरू हो चुकी है और 31 मई तक चलेगी। इन कम किरायों का लाभ उठाने के लिए इसी अवधि में अपनी टिकट बुक कर लें! ज्यादा बचत: एयरलाइन पसंदीदा सीट चुनने के शुल्क पर भी 20% तक की विशेष छूट दे रही है। कम दाम में अपनी पसंद की सीट चुनें और आराम से यात्रा करें! आप अतिरिक्त लेगरूम वाली सीट या खिड़की वाली सीट चुन सकते हैं। 

ये कम दाम एयरपोर्ट चार्ज, सरकारी टैक्स और शुल्कों पर लागू नहीं होते हैं। साथ ही, इस आफर के तहत मिलने वाली स्पेशल फेयर टिकट सीमित संख्या में ही उपलब्ध हैं और इन्हें देने का पूरा अधिकार इंडिगो के पास है। इंडिगो के ग्लोबल सेल्स हेड विनय मल्होत्रा ने कहा- हम घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर इस सीमित समय की बिक्री की घोषणा करके बहुत खुश हैं। यह पहल किफायती किराये, समय पर उड़ान और पूरे नेटवर्क पर विनम्र और परेशानी मुक्त सेवा प्रदान करने की हमारी कमिटमेंट को मजबूत करती है। 

एयरलाइन ने बताया है कि पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले अप्रैल में उसके मार्केट शेयर में 10 बेसिस पॉइंट (0.1%) की बढ़ोतरी हुई है। यह भारत में सबसे बड़ी एयरलाइन के रूप में उनकी स्थिति को मजबूत करता है, जिसके पास इस समय 60.6% का बाजार हिस्सा है। इसके अलावा, इंडिगो ने सिर्फ अप्रैल महीने में ही 80 लाख यात्रियों को सफलतापूर्वक अपनी डेस्टिनेशन तक पहुंचाया, जो भारतीय विमानन उद्योग में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है।

विज्ञापन