Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

चाचौड़ा में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर कई कार्यक्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चाचौड़ा में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर कई कार्यक्रम
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चाचौड़ा। महिला एवं बाल विकास विभाग चाचौड़ा जिला गुना ने उदिता योजना के अंतर्गत आज विकासखंड चाचौड़ा में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें परियोजना अधिकारी श्रवण कुमार नागले और स्वास्थ्य विभाग से डॉ अमित जायसवाल उपस्थित रहे। 

उन्होंने किशोरी बालिकाओं को महावारी के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही उनका निराकरण किया। इसके अलावे समाज में फैली भ्रांतियां दूर करने का प्रयास किया गया। माहवारी के दौरान बालिकाओं को परिवार के सदस्यों का सहयोग एवं प्यार की आवश्यकता एवं अच्छे पोषण की उपलब्धता पर जानकारी दी गयी। 

बालिकाओं को बिना किसी भय के समाज में पूरे स्वाभिमान के साथ जीवन जीने के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में अधिक संख्या में किशोरी, बालिकाएं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं मौजूद रही।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,510