Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

तेरापंथ युवक परिषद रांची का वर्ष 2024-26 के लिए नये कार्यकारणी का गठन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
तेरापंथ युवक परिषद रांची का वर्ष 2024-26 के लिए नये कार्यकारणी का गठन
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्म संघ के आचार्य महाश्रमण जी के महती कृपा से आज तेरापंथ युवक परिषद की बैठक आयोजित हुई, जिसमें वर्तमान अध्यक्ष ललित सेठिया ने आगामी कार्यकाल के लिए अमित बैंगानी को अध्यक्ष के रूप में  मनोनीत किया, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकृति दी। 

अध्यक्ष अमित बैंगानी ने पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी नयी टीम की घोषणा की जिसमे उपाध्यक्ष पंकज बोहरा सह उपाध्यक्ष विकाश नाहटा, मंत्री आकाश बैंगानी, सह मंत्री धीरज बोथरा, कोषाध्यक्ष विवेक  बैंगानी, प्रचार प्रसार मंत्री सुरेश नाहटा, संगठन मंत्री विवेक दस्सानी, तेयुप समन्वयक विशाल दस्सानी को बनाया गया। 

साथ ही अरिहंत सिंघवी, विवेक बेगवानी को कार्यकारिणी में शामिल किये गये। साथ ही विवेक दस्सानी एवं ललित सेठिया को संरक्षक  बनाया गया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुरेश जैन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,004