Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

गुना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री दर्ज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गुना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री दर्ज
विज्ञापन
  • कुंभराज में दोपहर को बादल छाये रहे, कुंभराज में जल संकट से परेशान लोग, 5 से 8 सीनों में नल में आता है पानी

कमल सिंह लोधा की रिपोर्ट

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुना। जिले में गर्मी ने पिछले सात वर्षों का रिकॉर्ड तोड दिया। मिली जानकारी अनुसार गुरुवार को जिले में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा गुरुवार को अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री दर्ज किया गया। दिन भर गर्म हवाओं से नागरिक परेशान रहे। 

वहीं कुंभराज में दोपहर को बादल छाए रहे लेकिन गर्म हवाएं से वाहन चालक ज्यादा परेशान होते दिखाई दिये। वहीं घरों के ऊपर रखी पानी की टंकियां में पानी भी अब उबलने लगा है वही लोग गर्म हवाएं से बचने के लिए अपने शरीर को पूरी तरह से कपड़ों से ढक रहे हैं रहे हैं फिर भी कोई भी असर नहीं हो रहा है बीते दिनो राजस्थान में सबसे ज्यादा 50 डिग्री के आसपास तापमान रिकार्ड किया गया।

बड़ी मध्य प्रदेश में भी अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया है लोगो का कहना इन दिनों कुंभराज नगर में पानी की समस्या सभी वार्डो में बनी हुई है नल भी 5 से 8 दिनों के बीच आ रहे हैं नगर में पानी की समस्या अप्रैल के महीने से ही विकराल रूप धारण कर लिया था। 

लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने इस और ध्यान नहीं दिया प्राइवेट टैंकर भी 400 से 600 रुपये में पानी बेच रहे हैं। ऐसे में गरीब तबके के लोगों का हाल बेहाल है। अगर समय रहते पानी की व्यवस्था नहीं की गयी, तो आने वाले दिनों में कुंभराज नगर की जनता पानी के लिए परेशान होती हुई दिखाई देगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,486