Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

महंगाई घटाने और रोजगार बढ़ाने वाला पीएम चाहिए : अरविंद केजरीवाल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
महंगाई घटाने और रोजगार बढ़ाने वाला पीएम चाहिए : अरविंद केजरीवाल
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि महंगाई कम करने और रोजगार देने वाला प्रधानमंत्री चाहिए जो हमारी समस्याओं का समाधान करे, देश को तरक्की के रास्ते पर लेकर जाये। श्री केजरीवाल ने बुधवार को नयी दिल्ली लोकसभा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सोमनाथ भारती के समर्थन में पांच नुक्कड़ सभाएं की। 

इस दौरान कहा कि देश को महंगाई कम करने और रोजगार देने वाला प्रधानमंत्री चाहिए। हमें ऐसा प्रधानमंत्री चाहिए जो हमारी समस्याओं का समाधान करे, हमारे देश को तरक्की के रास्ते पर लेकर जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोजगार और महंगाई पर कभी बात ही नहीं करते हैं इसलिए पूरे देश के लोगों में भारी गुस्सा है। चार जून को अच्छे दिन आने वाले हैं और श्री मोदी जाने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि देश की जनता इस समय महंगाई से त्रस्त है। हमें ऐसा प्रधानमंत्री चाहिए जो पेट्रोल, डीजल के दाम कम करने के बारे में सोचे, लोगों के गैस के दाम कम करने के बार में सोचे। दूध, सब्जियां, दाल सस्ता करे। लोगों को रोजगार देने के बार में सोचे। श्री मोदी रोजगार और महंगाई की बात ही नहीं करते हैं। केवल जेल में डालने के बारे में सोचते हैं। क्या ऐसे देश चलायेंगे? 

पिछले एक हफ्ते में पंजाब, हरियाणा, कुरुक्षेत्र, लखनऊ, महाराष्ट्र भिवंडी, मुंबई और जमशेदपुर गया। हर जगह लोग महंगाई से त्रस्त हैं। लोगों की नौकरियां चली गयीं, लोगों के पास रोजगार नहीं है। लोग बहुत ज्यादा नाराज हैं। आप नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री जानते हैं कि वह हार रहे हैं इसलिए ये बुरी तरह से बौखलाये हुए हैं और अजीब-अजीब से भाषण दे रहे हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,255