Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

गुना रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय सेवा योजना के युवा प्रतिदिन दे रहे है सेवाएं

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गुना रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय सेवा योजना के युवा प्रतिदिन दे रहे है सेवाएं
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुना। भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ गुना के पदेन अध्यक्ष कलेक्टर डॉ सत्येन्द्र सिंह के मार्गदर्शन, जिला आयुक्त आलोक जैन एवं जिला कमीशनर जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर सिसोदिया के नेतृत्व में वार्षिक कार्यक्रम के अनुसार ग्रीष्मकालीन जल सेवा गुना रेल्वे स्टेशन पर स्टेशन चल रही है। 

जिसमे आज कब कमीशन हरिदत्त एवं रोवर कमीशनर ए के चक्रवती भारत विकास परिषद शाखा गुना के परिषद के सदस्य मनीष भार्गव, आनंद कृष्णानी प्रांतीय संगठन मंत्री, अध्यक्ष घनश्याम सिंह रघुवंशी शाखा सचिव प्रमोद मेहरा, अजय शर्मा, कोषाध्यक्ष नीरज साहू, डीओसी जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट यूथ मोटिवेटर एवं लाइफ कोच ने बताया कि जब हमारे स्काउट गाइड के बच्चे और युवा जल सेवा करते है तो पहले लोग जल देने में संकोच फिर जब हम फ्री पानी कहते हैं, तो लोग फिर पानी लेते है हमारा मुख्य लक्ष्य जरनल डिब्बे रहते है।

उसके बाद स्लीपर आज कुशाग्र ब्रह्मभट्ट ने बताया कि एक अंकल ने पानी की चार वोटल भरवाकर पांच सौ रुपये दिये तब कुशाग्र ने कहा कि अंकल हमे पैसे नही आशीर्वाद दीजिए। प्रखर समाज सेवी डॉ एस एन सुब्बाराव जी संचालित राष्ट्रीय युवा योजना इकाई गुना की ओर से राधिका धाकड़ ने बताया  राष्ट्रीय युवा योजना के संस्थापक डॉ एस एन सुब्बाराव जी हमेशा कहते थे एक घंटा देश को और एक घंटा देह को देना चाहिए। 

एन वाय पी की ओर से आज की जल सेवा मे प्रियंका धाकड़, नंदनी भार्गव, शारदा धाकड़, कुशाग्र ब्रह्मभट्ट, जितेन्द्र धाकड़, पुष्कर ब्रह्मभट्ट शिवा खंगार, प्रताप रजक, राजपाल जाटव, रोहित जाटव, रिंकू राठौर, मोहित जाटव, साजिया खान, राधिका धाकड़, स्काउट गाइड प्रमोद रघुवंशी, रत्नेश नामदेव, गोपाल शर्मा, कविता शिवहरे, सुरेन्द्र शर्मा, रवि पलिया, नरेंद्र सिंह, राजीव शर्मा अपनी सेवा दे रहे हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,260