Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 174
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

बाप रे... आगरा में मिले इतने कैश कि चकरा गये इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के लोग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बाप रे... आगरा में मिले इतने कैश कि चकरा गये इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के लोग
विज्ञापन

500-500 की गड्डियों से भरा कमरा, कैश इतना कि गिनते-गिनते हो गयी सुबह 

आगरा के 3 जूता कारोबारियों के घर इनकम टैक्स की रेड 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। उत्तर प्रदेश के आगरा में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने तीन जूता व्यापारियों के यहां रेड मारी। इस दौरान उनके पास बेहिसाब संपत्ति मिली है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि अभी तक 40 करोड़ की नकदी तीनों जूता व्यापारियों के पास मिली है। बाकी कैश को गिना जा रहा है। ढेर सारी 500-500 की गड्डियों की गिनती के लिए बैंक के अफसरों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नोट इतने हैं कि पूरा कमरा 500-500 की गड्डियों से भर गया है। अभी तक 40 करोड़ रुपये की काउंटिंग की जा चुकी है, जिनका कोई हिसाब-किताब नहीं है। बाकी राशि को गिना जा रहा है। भारी मात्रा में मिले इतने नोटों को गिनते-गिनते अधिकारी और कर्मचारियों को पसीने छूट गए हैं। जानकारी के मुताबिक, इनकम टैक्स विभाग को टैक्स में हेराफेरी करने और आय से ज्यादा संपत्ति होने का संदेह था। 

खबर मिली थी कि जूता कारोबारी इनकम टैक्स की चोरी कर रहे हैं, जिसके बाद आयकर विभाग की टीम दोपहर को उन तीनों के ठिकाने पर पहुंची और छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। हालांकि, अभी विभागीय अधिकारी इस मामले में बोलने से बच रहे हैं। छापेमारी के दौरान आईटी ने कई अहम दस्तावेजों को अपने कब्जे में लिया है। इनकम टैक्स की टीम फाइलों और इलेक्ट्रोनिक डिवाइस की जांच भी कर रही है।

इससे पहले यूपी के कानपुर में आयकर विभाग ने ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। विभाग ने यहां बंशीधर तंबाकू कंपनी पर छापा मारा था। इस कंपनी ने कानपुर के अलावा मुंबई, दिल्ली, गुजरात में भी कारोबार फैला रखा था। इसी को लेकर सूचना के बाद करीब 20 जगहों पर रेड हुई थी। इस तंबाकू कंपनी ने कागजों में अपना टर्नओवर करीब 20 से 25 करोड़ दिखाया, लेकिन जब पड़ताल की गई तो पता चला कि कंपनी का करीब 100-150 करोड़ के आसपास टर्नओवर है।

विज्ञापन