Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

कुंभराज नगर में जलसंकट से नगर की जनता परेशान, 5 से 8 दिनों में आ रहे नल

कुंभराज नगर में जलसंकट से नगर की जनता परेशान, 5 से 8 दिनों में आ रहे नल
विज्ञापन

400 से 600 रुपये में पानी के टैंकर डलवाने को मजबूर लोग 

कमल सिंह लोधा 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुना। जिले की कुंभराज तहसील में पानी की किल्लत सामने आ रही है। गर्मी के मौसम में नगर की जनता पानी के लिए तरस रही है। पानी की समस्या पिछले 2 महीने से बन रही है। कुंभराज नगर में बढ़ती पानी की समस्या अब विकराल रूप लेती नजर आ रही है। प्रशासन भी कोई भी खास इंतजाम नहीं कर पा रहा है। जिम्मेदार अधिकारी फोन रिसीव नहीं करते हैं। 

कुंभराज नगर में पेयजल आपूर्ति पार्वती नदी से की जाती है। लेकिन इन दिनों पार्वती नदी में भी पानी नहीं है। नदी सूख गयी है। जिसके लिए लगातार घटते भू-जलस्तर को बड़ा कारण माना जा रहा है। नगर में पेयजल की समस्या पिछले 2 महीने से बनी हुई है। नगर के सभी 15 वार्डों में पानी की समस्या बनी हुई है। नल भी 4 से 6 दिनों में दिया जा रहा है। जिससे नगर की जनता परेशान है।

कई वार्डो में वार्डवासी मजबूरन 400 से 600 रुपये में पानी के टैंकर मंगवाकर पानी का उपयोग कर रहे हैं। लेकिन नगर परिषद द्वारा टैंकरों की व्यवस्था नहीं की जा रही है। एबीएन प्रतिनिधि ने 16 मई को कुंभराज के वार्ड 1, 2, 3, 4, 5, 8, 15 में जाकर पड़ताल की गयी। इन सभी वार्डों में पानी की समस्या बनी हुई है। 

इस संबंध में कुंभराज चार्ज सीएमओ बीएस भिलाला से संपर्क किया गया, तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया गया। वार्ड नंबर 1, 2, 3, 4, 5, 8 और 15 के वार्डवासियों ने बताया कि हमारे वार्डों में पानी की बड़ी समस्या है। 5 से 8 दिनों में नल आते हैं। नल भी 30 से 40 मिनट ही आते हैं, जिससे पीने का पानी भी नहीं भर पता है। नगर परिषद ने भी पानी के टैंकरों की व्यवस्था नहीं की है। 

नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कमलेश साहू ने बताया कि नगर में पानी की समस्या है। 6 बोर लगवाये हैं, जिनमें से 3 बोर सक्सेस हो गये। 3 बोर चालू कर लिये। 5 ट्यूबवेल गांव वालों की हायर कर ली, उससे नगर में पानी आ रहा है। टैंकर के लिए टेंडर भी लगा दिये। टैंकर फिल्टर प्लांट में डलवायेंगे। 45 से 50 मिनट नल आ रहे हैं।  चार दिन छोड़कर पांचवें दिन नल आ रहे हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 20,813