Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

महागठबंधन की सरकार बनी तो बेरोजगारों की बल्ले-बल्ले

महागठबंधन की सरकार बनी तो बेरोजगारों की बल्ले-बल्ले
विज्ञापन

15 अगस्त तक 30 लाख पदों पर भर्ती कर देंगे शुरू : राहुल

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अन्याय को मिटाने के लिए एक एक वोट को जरूरी बताते हुए कहा है कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो 15 अगस्त तक 30 लाख पदों पर भर्ती शुरू कर दी जायेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में न्याय नहीं हो रहा है। जल, जमीन और जंगल से आदिवासियों के हकों को छीना जा रहा है और सबके साथ अन्याय हो रहा है इसलिए न्याय के लिए हर एक वोट जरूरी है। 

श्री गांधी ने कहा कि अपने एक वोट की ताकत समझिये। देश भर में हो रहे भयंकर भेदभाव और अन्याय को मिटायेगा। आपका एक वोट, 15 अगस्त तक 30 लाख सरकारी पदों की भर्ती का काम शुरू करवायेगा। आपका एक वोट। एक जुलाई से गरीब महिलाओं के खाते में 8,500 रुपये हर माह खटाखट पहुंचायेगा- आपका एक वोट। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मिला आपका एक वोट युवाओं को 1 लाख रुपए वर्ष की पहली नौकरी दिलवायेगा, आपको अधिकार देने वाले संविधान की रक्षा करेगा, अपनी सरकार चुनने का अधिकार सुरक्षित कर लोकतंत्र बचाएगा और वंचितों के हक, भागीदारी तथा आरक्षण की रक्षा करने के साथ ही जल, जंगल, जमीन पर आदिवासियों का अधिकार कायम रखेगा। इंडिया गठबंधन को मिला आपका हर वोट, मजबूत लोकतंत्र और सशक्त नागरिक बनायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,326