Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

14 मई को वाराणसी में नामांकन करेंगे पीएम मोदी

14 मई को वाराणसी में नामांकन करेंगे पीएम मोदी
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार यानी 14 मई को वाराणसी में अपना नामांकन भरेंगे। पीएम मोदी के नामांकन के लिए भाजपा ने चार प्रस्तावकों के नाम तय किए हैं। गृह मंत्री अमित शाह प्रस्तावकों के नाम पर मुहर लगा दी है। 

पीएम मोदी के नामांकन में प्रस्तावक के रूप में सबसे पहला नाम गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ का है। जिन्होंने अयोध्या के राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकाला था। वह राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य पुजारी भी थे। 

पीएम मोदी के नामांकन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित बीजेपी के कई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन के लिए भाजपा ने 26 नाम तय किये थे। इन सभी नामों को प्रधानमंत्री मोदी के पास भेजा गया था। 

शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह ने महमूरगंज स्थित तुलसी उद्यान स्थित मोदी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में बैठक की। इस दौरान गृह मंत्री ने प्रस्तावित नामों पर पार्टी की कोर कमेटी से विस्तार से चर्चा की। 

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी के नामांकन में प्रस्तावक के रूप में दूसरा नाम माझी समाज से तो एक पद्म अलंकृत विभूति को भी शामिल किया गया है। इसमें पद्मश्री डॉ राजेश्वर आचार्य का नाम भी शामिल होने की बात कही जा रही है। 

इसके अलावा प्रस्तावकों में एक महिला भी होंगी। इसलिए पद्मश्री डॉ सोमा घोष का नाम भी इस सूची में माना जा रहा है। इनके अलावापूर्व कुलपति और पद्मश्री डा। सरोज चूड़ामणि गोपाल का नाम भी इस सूची में प्रमुखता से बताया जा रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 14,997