एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जल्द ही एक और नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। भूटान की तरफ से इसकी घोषणा कर दी गई है। बताते चलें कि कई देश अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से पीएम मोदी को सम्मानित कर चुके हैं। भूटान के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ट्विटर पर जारी बयान में कहा गया है कि देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान से पीएम मोदी को सम्मानित किए जाने के फैसले से हम काफी खुश हैं।