कमल लोधा की रिपोर्ट
एबीएन न्यूज नेटवर्क, कुंभराज। इन दिनो कुंभराज नगर में पानी की किल्लत चल रही है इसके चलते वार्डवासीयो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहले कुम्भराज में दो दिन में नल आते थे और अब गर्मी के दिनों में कुम्भराज के कई वार्डों में 4 से 6 दिनो में पानी की सप्लाई की जा रही है।
जिससे नगर के रहवासी पानी के लिए परेशान हो रहे है वार्ड 8 के रहवासियों ने बताया है 5 दिन हो चुके हैं पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं पीने के लिए पानी नहीं है न ही नगर परिषद द्वारा पानी के टैंकरो की व्यवस्था की जा रही है। पहले 2 दिन में नल आ जाते थे अब 5 दिन हो गए लेकीन पानी की सप्लाई आज तक नहीं की गयी।
यही चाहते हैं जल्द-जल्द से पानी की समस्या को दूर किया जाए। इस संबंध वार्ड 8 पार्षद बंटी भील ने बताया कि 20 मिनट में नल आ जायेंगे।