Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

दिल्ली में देश का पहला ऊष्मा आघात उपचार केंद्र

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
दिल्ली में देश का पहला ऊष्मा आघात उपचार केंद्र
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी के डा राम मनोहर लोहिया अस्पताल में बुधवार को देश का पहला हीट स्ट्रोक- ऊष्मा आघात उपचार केंद्र शुरू किया जिसमें लू लगने से संबंधित बीमारियों से पीड़ित रोगियों को उपचार किया जायेगा। 

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में अवर सचिव रोली सिंह ने इस अत्याधुनिक उपचार केंद्र के उद्घाटन करते हुए हुए कहा कि यह गर्मी से संबंधित बीमारियों के जोखिमों से निपटने में गहत्वपूर्ण कदम साबित होगा। 

मौके पर निदेशक और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रोफेसर अजय शुक्ला भी उपस्थिति रहे। श्रीमती सिंह ने कहा कि इस उपचार का लक्ष्य गर्मी से संबंधित बीमारियों के खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और व्यक्तियों को निवारक कार्रवाई करने के लिए सशक्त बनाना है।

उपचार केंद्र को अत्याधुनिक चिकित्सा प्रौद्योगिकी से सुसज्जित किया गया है। इसे गर्मी से संबंधित बीमारियों से प्रभावित लोगों को तत्काल और विशेष देखभाल के लिए तैयार किया गया है। इससे लू के रोगियों में मृत्यु दर और रुग्णता को कम करने में मदद मिलेगी। आंकड़ों के अनुसार ऊष्मा आघात का अगर समय पर और शीघ्र उपचार नहीं किया जाए तो मृत्यु दर 80 प्रतिशत तक हो सकती है।

विज्ञापन