एबीएन सेंट्रल डेस्क। लोकसभा चुनाव पर सभी पार्टियां जोर लगा रही है और एक दूसरे पर खूब तानाशाही बरसा रही है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि पीएम मोदी 13 मई को वाराणसी में रोड शो करेंगे, अगले दिन यानि 14 मई को नामांकन दाखिल करेंगे।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से सांसद हैं। भारतीय जनता पार्टी ने पीएम मोदी को इसबार भी वाराणसी से ही उम्मीदवार बनाया है। वाराणसी में आखिरी चरण के दौरान मतदान होना है, यानी 1 जून को प्रधानमंत्री मोदी के निर्वाचन क्षेत्र में वोटिंग होगी।
दो बार से वाराणसी से सांसद हैं पीएम मोदी
राय के अलावा, स्टैंड-अप कॉमेडियन श्याम रंगीला ने भी पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनावी शुरुआत करने की घोषणा की है। राजस्थान के रहने वाले श्याम रंगीला पीएम मोदी की अनोखी नकल उतारने के लिए मशहूर हैं। रंगीला ने बुधवार, 1 मई को सोशल मीडिया पर लोकसभा 2024 के लिए वाराणसी से अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है।
बता दें कि पीएम मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से दो बार से सांसद हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी ने पहली बार वाराणसी से चुनाव लड़ा था और कहा था कि मां गंगा ने उन्हें बुलाया है। उस चुनाव में उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और दिल्ली के वर्तमान सीएम अरविंद केजरीवाल को हराया था।