Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

लोकसभा चुनाव : त्रिपुरा में सबसे ज्यादा तो बिहार में सबसे कम वोटिंग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोकसभा चुनाव : त्रिपुरा में सबसे ज्यादा तो बिहार में सबसे कम वोटिंग
विज्ञापन
  • यूपी में पांच बजे तक 53% तो त्रिपुरा में 76% मतदान, बिहार में सबसे कम वोटिंग

एबीएन सेंट्रल डेस्क। लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग जारी है। पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान हो रहा है। लोगों में वोटिंग को लेकर उत्साह है। 

पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह लोगों से वोट डालने की अपील भी किये हैं। इस चरण में कई केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री की साख दांव पर लगी है। शाम तक पहले चरण का मतदान पूरा होने के साथ ही 10 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के चुनाव खत्म हो जायेंगे।

राजस्थान में 5 बजे तक 50.27 फीसदी और सीकर में 48.85% मतदान
तमिलनाडु में अबतक पड़े 51.41% वोट, विलावनकोड उपचुनाव में 45.43% मतदान
जम्मू-कश्मीर में 43% से ज्यादा वोटिंग, उधमपुर सीट पर जमकर पड़ रहे वोट
पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग हो रही है। 

राज्य में 1 बजे तक 50 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है। वहीं, त्रिपुरा में भी अच्छी खासी वोटिंग हो रही है। यहां पर 53.04 फीसदी मतदान हुआ है। यूपी और बिहार में सुबह के मुकाबले वोटिंग ने रफ्तार पकड़ी है। यूपी में 1 बजे तक करीब 37 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं बिहार में 32.41 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,830