एबीएन सेंट्रल डेस्क। राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली रामनवमी है। भगवान श्रीराम का सूर्य तिलक हो गया है। सूर्य की किरणों से रामलला का सूर्याभिषेक किया गया। रामनवमी पर अयोध्या में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है।
भक्तों का जनसैलाब उमड़ा
अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद पहली रामनवमी पर उत्सव मनाया जा रहा है। भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। सूर्यतिलक का मुहूर्त भी करीब आ रहा है।
भगवान रामलला का सूर्याभिषेक
रामनवमी के असवर पर भगवान रामलला का सूर्याभिषेक किया गया। सूर्य की किरणों से रामलला का सूर्याभिषेक किया गया।