Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रैली में ज्यादा से ज्यादा लोग करें उलगुलान : कल्पना सोरेन

रैली में ज्यादा से ज्यादा लोग करें उलगुलान : कल्पना सोरेन
विज्ञापन
  • रांची में आयोजित उलगुलान रैली में आप लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल हों, कल्पना सोरेन ने जनता से की अपील 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह/ रांची। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गिरिडीह दौरे पर हैं। कल्पना सोरेन ने बीते सोमवार को गांडेय प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनता से संवाद करते हुए कहा कि झारखंड का जल-जंगल-जमीन यहां के लोगों का है। इसके बावजूद यहां के आदिवासियों को हक और अधिकार से वंचित रखा जाता है। 

कल्पना सोरेन ने ग्रामीणों से 21 अप्रैल को रांची में आयोजित उलगुलान रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील की। संवाद के दौरान आदिवासी महिलाओं ने संताली भाषा में अपनी समस्याएं रखी। कल्पना सोरेन आदिवासी महिलाओं के साथ जमीन पर बैठी। अपने अधिकांश संवाद उन्होंने संथाली भाषा में किया। 

कल्पना ने मरगोडीह गांव स्थित चिन्हित आंदोलनकारी दिवंगत धनेश्वर मंडल की समाधि स्थल पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। कल्पना गुरुजी के साथी रहे शहीद बसंत पाठक को नमन करने जोरा आम गांव पहुंची। उन्होंने बसंत पाठक के समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वहां के बाद उन्होंने खंभाटांड स्थित गिरीश चंद्र किस्कू के समाधि पर भी माल्यार्पण उन्हें नमन किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.