Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 27
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

श्रीनगर: झेलम नदी में नाव डूबी... चार की मौत, कई लापता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
श्रीनगर: झेलम नदी में नाव डूबी... चार की मौत, कई लापता
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। श्रीनगर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां झेलम नदी में नाव डूब गई है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है।स्थानीय लोगों के अनुसार, चार शव बरामद किए गए हैं लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि जब नाव पलटी तो उसमें 20 लोग सवार थे। अभी बचाव अभियान जारी है।जानकारी के अनुसार, श्रीनगर के गंडबल नौगाम इलाके में एक नाव पलट गई है। चार लोगों के शव मिल चुके हैं, अभी कई लोग लापता हैं, बचाव अभियान जारी है।

 स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी है और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।स्थानीय लोग बता रहे हैं कि इस नाव में ज्यादातर बच्चे सवार थे।श्रीनगर प्रशासन ने बटवाड़ा के पास गंडबल में बचाव अभियान चल रहा है, यहां आज सुबह झेलम नदी में एक नाव पलट गई। श्रीनगर के डीसी डॉ. बिलाल मोहि-उद-दीन भट के निर्देश पर बचाव दल मानव जीवन की सुरक्षा के लिए मौके पर पहुंचे हैं।

विज्ञापन