Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, पीएम आदि गणमान्यों ने किया बाबा साहब को नमन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, पीएम आदि गणमान्यों ने किया बाबा साहब को नमन
विज्ञापन
  • मुर्मू, धनखड़ मोदी, बिड़ला, अन्य गणमान्य ने दी भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि

एबीएन सेंट्रल डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के विभिन्न सदस्यों, अनेक सांसदों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने बाबासाहेब डॉ। भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर रविवार को उन्हें श्रद्धाजलि अर्पित की।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने संसद भवन परिसर में आयोजित समारोह में अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी इस अवसर पर डॉ अंबेडकर की श्रद्धा सुमन अपर्तित किये। 

संसद भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पी और समाज सुधारक डॉ अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में कई केंद्रीय मंत्री, संसद सदस्य, पूर्व संसद सदस्य, अनेक गणमान्य व्यक्ति और समाज के विभिन्न वर्गोँ से आए बहुत से लोग शामिल थे।

लोकसभा अध्यक्ष बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, संसद सदस्यों और पूर्व संसद सदस्यों ने संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित एक और कार्यक्रम में डॉ अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। लोकसभा और राज्यसभा के महासचिवों क्रमशः उत्पल कुमार सिंह और पी सी मोदी ने भी संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में डॉ अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,410