Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हिंदू नववर्ष के स्वागत में श्री माहेश्वरी सभा और श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में अनेक कार्यक्रम

हिंदू नववर्ष के स्वागत में श्री माहेश्वरी सभा और श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में अनेक कार्यक्रम
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। नव संवत्सर विक्रम संवत 2081 चैत्र शुल्क प्रतिपदा के शुभारंभ दिवस पर श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर समिति के तत्वावधान में श्री माहेश्वरी सभा, महिला समिति और युवा संगठन ने नव संवत्सर के स्वागत में कई कार्यक्रम का आयोजन माहेश्वरी भवन एवं लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। 

माहेश्वरी भवन में युवा संगठन के सदस्यों ने संध्या 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक बच्चों के लिए खेल खेल में भारतीय संस्कृति एवं संस्कार की जानकारी देते हुए सनातन परंपरा का बोध कराया। संगीत के साथ नृत्य का भी 200 से अधिक बच्चों ने उठाया।

सनातन संस्था के सौजन्य से आनंदमय एवं तनाव मुक्त जीवन हेतु संध्या 6.30 बजे से 7.30 बजे तक सनातन संस्था के आचार्य सदगुरु निलेश सिंहबाल ने आज की जीवन पद्धति में सामंजस्य स्थापित करते हुए कैसे रहे जिससे हम तनाव मुक्त हो कर आनंदमय जीवन जिये पर एक अध्यात्मिक प्रवचन माहेश्वरी भवन सभागार में दिया। इस प्रवचन का लाभ 150 से अधिक गणमान्य लोगों ने लिये।

रात्रि 7.30 बजे लक्ष्मीनारायण मंदिर में सभी उपस्थित लोगों ने भगवान श्री लक्ष्मीनारायण के आगे विश्व एवं मानवता के कल्याण की कामना के साथ एक दीप जलाया। परंपरागत प्रत्येक मंगलवार को रात्रि 8 बजे मंदिर परिसर में हनुमानजी के सामने सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया। फिर महाआरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ।

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए माहेश्वरी युवा संगठन के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। जिसमें राज कुमार मारु, शिव शंकर साबू, सभा अध्यक्ष किसन साबू, सचिव नरेन्द्र लाखोटिया, विनय मंत्री, हेमंत माहेश्वरी, मनमोहन मोहता, बासुदेव लाल भाला, मुकेश काबरा, सौरभ साबू, अंकुर डागा, सरिता लाखोटिया, शंभु जी, पूजा चौहान, सरोज राठी, किरण साबू, उषा चितलांगिया, सुरेश चितलांगिया एवं अन्य कई सदस्य उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी अशोक साबू और रश्मि कोठरीमालपानी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.