टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 09/ 04/2024 को स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2081 नव संवत्सर के अवसर पर कार्यक्रम आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग की अध्यक्षा डॉ उषा टोप्पो ने किया। उन्होंने इस अवसर पर छात्रों को नव संवत्सर के विषय पर चर्चा करते हुए शुभकामनाएं तथा निरंतर उन्नति करने के लिए आशीर्वाद दिया।
विभाग की प्राध्यापिका डॉक्टर मधुलिका वर्मा तथा डॉक्टर भारती द्विवेदी ने भी छात्रों को शुभाशीष दीं। छात्रों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संचालन शोधार्थी धर्मवीर ने किया।