Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

रवींद्र रेड्डी बन मिनाजुद्दीन ने पार्टनर का गला घोंट डाला

रवींद्र रेड्डी बन मिनाजुद्दीन ने पार्टनर का गला घोंट डाला
विज्ञापन
  • बंगाल के मुल्ला ने लिव-इन पार्टनर का गला घोंट कर मार डाला, मिला क्षत-विक्षत शव
  • रवींद्र रेड्डी बनकर पालघर में लिया था कमरा
  • एसपी पाटिल ने बताया, दहानू डिवीजन के पुलिस उपाधीक्षक अंकिता कंसे की अगुवाई में एक पुलिस टीम का गठन किया गया, जो जांच का नेतृत्व कर रही थी
  • जांच के दौरान पता चला कि लड़की के साथ 26 वर्षीय मिनाजुद्दीन अब्दुल अजीज मुल्ला रहता था
  • उसने रवींद्र रेड्डी के नाम से किराये पर कमरा ले रखा था और मृतक को अपनी पत्नी बताया था

एबीएन सेंट्रल डेस्क। महाराष्ट्र के पालघर जिले में 22 वर्ष की एक लड़की की हत्या उसके लिव-इन पार्टनर मिनाजुद्दीन अब्दुल अजीज मुल्ला ने कर दी। पुलिस ने उसे पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, जो लड़की मुल्ला के साथ लिव इन में रह रही थी, वह उस पर शादी का दबाव बनाने लगी थी। इससे मुल्ला परेशान हो गया और गला दबाकर उसकी हत्या करने के बाद शव को फेंक दिया था।

पुलिस ने शुक्रवार (29 मार्च 2024) को बताया, 15 मार्च 2024 को पालघर जिले के दहानू शहर में किराए के एक कमरे में लड़की का क्षत-विक्षत शव मिला था। पालघर के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने कहा, अनीशा बरस्ता खातून नाम की लड़की का शव 15 मार्च को दहानू के एक चॉल में स्थित एक कमरे में मिला था। इसमें वह अपने लिव-इन पार्टनर के साथ रहती थी।

शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने शुरुआत में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया था। हालांकि, शव के परीक्षण रिपोर्ट में यह बात सामने आयी कि लड़की की मौत गला घोंटने से हुई है। इसके बाद इसे हत्या के मामले में बदल दिया गया और हत्या के एंगल से जांच शुरू कर दी गयी।

पाटिल ने बताया कि दहानू डिवीजन के पुलिस उपाधीक्षक अंकिता कंसे की अगुवाई में एक पुलिस टीम का गठन किया गया, जो जांच का नेतृत्व कर रही थी। जांच के दौरान पता चला कि लड़की के साथ 26 वर्षीय मिनाजुद्दीन अब्दुल अजीज मुल्ला रहता था। उसने रवींद्र रेड्डी के नाम से किराये पर कमरा ले रखा था और मृतक को अपनी पत्नी बताया था।

जांच में यह भी पता चला कि मुल्ला पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले का रहने वाला है। मृतक लड़की भी वहीं की रहने वाली थी। लड़की की हत्या करने के बाद मुल्ला फरार हो गया। इस दौरान लड़की की लाश सड़ने लगी तो पड़ोसियों ने कमरे से दुर्गंध आने की शिकायत करते हुए कमरे के मालिक को सूचना दी।

मालिक ने जब कमरे को खुलवाने की कोशिश की तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा खोला गया तो अंदर एक लड़की का शव पड़ा हुआ सड़ रहा था। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद आरोपितों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए दहानू पुलिस स्टेशन की एक टीम को पश्चिम बंगाल भेजा गया था।

पाटिल ने बताया कि सात दिनों के लगातार प्रयासों के बाद टीम ने 22 मार्च 2024 की सुबह मुल्ला को पकड़ लिया। उसे पालघर की अदालत में भेज दिया गया, जहां उसे 2 अप्रैल तक हिरासत में भेज दिया गया। एएसपी पंकज शिरसाट ने बताया कि आरोपित ने पीड़िता की हत्या कर दी, क्योंकि वह उससे शादी करने की जिद कर रही थी। वहीं, मुल्ला उससे शादी करना नहीं चाहता था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,161