Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

पिता मुख्तार अंसारी को दिया गया जहर : उमर अंसारी

पिता मुख्तार अंसारी को दिया गया जहर : उमर अंसारी
विज्ञापन
  • मुख्तार की मौत पर बेटे का बड़ा दावा, कहा- पिता को जहर...

एबीएन सेंट्रल डेस्क। गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की गुरुवार को उत्तर प्रदेश के बांदा के एक अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गयी। अपने पिता मुख्तार की मौत को लेकर उसके बेटे उमर अंसारी ने चौकाने वाला दावा किया है। उमर का कहना है कि उसके पिता को खाने में जहर दिया गया था।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मुख्तार अंसारी को बेहोशी की हालत में जिला जेल से बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज लाया गया था, जहां कार्डियक अरेस्ट के बाद उसकी मौत हो गयी। मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने कहा कि प्रशासन की ओर से उन्हें कुछ नहीं बताया गया। उन्हें इसके बारे में मीडिया के माध्यम से पता चला...।

दो दिन पहले वे मुख्तार से मिलने आया था, लेकिन उसे इजाजत नहीं मिली... उनका दावा है कि, पिता मुख्तार अंसारी को धीमा जहर दिया गया है। 19 मार्च को रात के खाने में उन्हें जहर दिया गया था। उमर अंसारी का कहना है कि वे न्यायपालिका की ओर जायेंगे, उन्हें उस पर पूरा भरोसा है...।

गौरतलब है कि मुख्तार अंसारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। इसपर उमर अंसारी का कहना है कि पोस्टमार्टम कल यानि 29 मार्च किया जायेगा। इसके लिए लगभग पांच डॉक्टरों का पैनल बनाया गया है। उसके बाद परिवार को शव सौंप दिया जायेगा, जिसके बाद परिवार आगे की प्रक्रिया करेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,042