Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

पीएम मोदी की पहल पर कितने मजबूत होंगे भारत-बेल्जियम के रिश्ते

पीएम मोदी की पहल पर कितने मजबूत होंगे भारत-बेल्जियम के रिश्ते
विज्ञापन
  • भारत और बेल्जियम ने द्विपक्षीय संंबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा की

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बेल्जियम के प्रधानमंत्री अलेक्जेन्डर डी क्रू ने मंगलवार को टेलीफोन पर बातचीत के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रसेल्स में पहले परमाणु ऊर्जा सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए प्रधानमंत्री डी क्रू को बधाई दी। दोनों नेताओं ने भारत और बेल्जियम के बीच संबंधों की समीक्षा की। 

उन्होंने व्यापार, निवेश, स्वच्छ प्रौद्योगिकी, सेमीकंडक्टर, फार्मास्यूटिकल, हरित हाइड्रोजन, सूचना प्रौद्योगिकी, रक्षा, बंदरगाह और अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को और अधिक मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री और श्री डी क्रू ने यूरोपीय संघ परिषद में बेल्जियम की अध्यक्षता के मौजूदा दौर में भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ बनाने के प्रति वचनबद्धता प्रकट की।

उन्होंने क्षेत्रीय और वैश्विक गतिविधियों पर भी विचारों का आदान प्रदान किया। उन्होंने पश्चिम एशिया क्षेत्र और रूस तथा यूक्रेन संघर्ष के मद्देनजर वहां शांति तथा सुरक्षा की बहाली के लिए सहयोग बढाने पर भी सहमति व्यक्त की। दोनों नेताओं ने भविष्य में भी संपर्क बनाये रखने पर सहमति व्यक्त की।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 15,004