Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

रामलला के साथ भक्त उनके घर में मना रहे होली

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रामलला के साथ भक्त उनके घर में मना रहे होली
विज्ञापन

राम मंदिर की होली

  • 495 वर्षों बाद रामलला ने भव्य महल में खेली होली, देश भर से उमड़े लोग

एबीएन सेंट्रल डेस्क। रामनगरी की होली इस बात बेहद खास रही। राम मंदिर वाली होली को लेकर अयोध्या में जबरदस्त उल्लास नजर आया। भगवान श्री रामलला ने भी 495 साल बाद भव्य महल में होली खेली। इस दौरान देश भर के लिए मंदिर पहुंचे। 

अयोध्या में होली की सुबह सबसे पहले मठ मंदिरों में विराजमान भगवान को अबीर गुलाल अर्पित कर होली खेलने की अनुमति मांगी गयी। इसके बाद पूरी अयोध्या रंग उत्सव के उल्लास में डूब गयी।

रामलला के दरबार में पुजारियों ने रामलला के ऊपर पुष्पों की वर्षा कर अपने आराध्य के साथ होली खेली। उनके राग भोग और श्रृंगार के क्रम में उन्हें अबीर गुलाल अर्पित किया गया। 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। 

पुजारी ने भी रामलला को होली के गीत सुनाये। वहीं राम जन्म भूमि परिसर में रामलला के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु भी होली के गीतों पर नाचते, झूमते, गाते नजर आये। इसी तरह पूरी रामनगरी में होली का उल्लास छाया रहा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,326