Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

कांग्रेस का आरोप- चुनावी बांड पर हमारा विज्ञापन नहीं छाप रहे अखबार

कांग्रेस का आरोप- चुनावी बांड पर हमारा विज्ञापन नहीं छाप रहे अखबार
विज्ञापन
  • चुनावी बॉन्ड्स पर हमारा विज्ञापन छापने को अखबार तैयार नहीं : कांग्रेस

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन दावा किया है कि उसने चुनावी बॉन्ड को लेकर जो विज्ञापन तैयार किया है उसे छापने के लिए कोई अखबार तैयार नहीं है। 

कांग्रेस संचार विभाग की प्रभारी जयराम रमेश ने आज भी दावा किया कि पार्टी ने चुनावी बॉन्ड से भाजपा को हुई कमाई पर एक विज्ञापन तैयार किया और उसे लगातार दूसरे दिन अखबारों को भेजा लेकिन कुछ एक अखबारों के अलावा किसी ने उसे छापा नहीं है। 

उन्होंने आज कहा आज भी कुछ समाचार पत्रों ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से दिये गये इस विज्ञापन को छापने से इंकार कर दिया जबकि कुछ अन्य अखबारों ने इसे छापा है। जिन्होंने छापने का साहस दिखाया है, उनके साहस को हम सलाम करते हैं। डरो मत।

विज्ञापन में लिखा है दुनिया का सबसे बड़ा चंदा वसूली रैकेट, चंदा दो, धंधा लो, भाजपा को चुनावी बांड से 2 जनवरी 2018 से 15 फरवरी 2024 तक 82 अरब से ज्यादा राशि मिली।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 20,467