Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 15
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

पतंजलि के फेल होते ही मंडराने लगा स्वास्थ्य पर खतरा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पतंजलि के फेल होते ही मंडराने लगा स्वास्थ्य पर खतरा
विज्ञापन

पतंजलि ब्रांड के रिफाइंड का नमूना जांच में फेल, जारी हुआ नोटिस

एबीएन सेंट्रल डेस्क। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की जांच में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्रमुख आधिकारियों के मुताबिक, पतंजलि ब्रांड के रिफाइंड तेल और साबुनीकरण में अज्ञात रसायन मिलने की बात सामने आयी है और वे जांच में अधोमानक और फेल पाया गया है। 

मामले में एफएसडीए ने गांव बमनपुरा पोस्ट जैगारा, थाना किरावली निवासी सौरव कुमार लवानियां, नॉमिनी राममोहन शुक्ल, पतंजलि फूड लिमिटेड को नोटिस जारी किया है। इस खबर के बाद सार्वजनिक स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ गया है। 

आगरा के एफएसडीए के जिला अभिहित अधिकारी, अमित कुमार सिंह ने बताया कि पिछले साल 30 दिसंबर को खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार पांडेय ने पतंजलि फूड्स लिमिटेड के इत्मादपुर स्थित इकाई से रिफाइंड सनफ्लावर आयल का नमूना लिया था। लैब में किये गये परीक्षण में अज्ञात रसायन मिला है, जिसे सेहत के लिए असुरक्षित माना गया है।  

इसी तरह, गांधीधाम कच्छ, गुजरात स्थित निमार्ता कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड की एक और इकाई में भी साबुनीकरण मान की जांच की गयी, जिसमें भी अज्ञात रसायन मिला है। इसे अधोमानक और असुरक्षित बताया गया है। इस मामले में, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है। 

साथ ही, संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच का प्रक्रियात्मक परीक्षण के लिए निर्देश दिया गया है। इस मामले में सार्वजनिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, सभी नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। 

ऐसे मामलों में अनियंत्रित पदार्थों का सेवन न करें और उन्हें सूचित करें। यह खबर व्यापक चैनलों में गहरी चर्चा का विषय बन गयी है। आगरा जिले के रहने वाले लोग इस घटना पर गहरे संशय में हैं और स्थानीय अधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन