बंगाल की सीएम ममता बनर्जी हादसे का शिकार, सिर पर लगी चोट, अस्पताल में भर्ती
एबीएन सेंट्रल डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हादसे का शिकार हो गयी हैं। तृणमूल कांग्रेस ने ममता बनर्जी की फोटो जारी करते हुए ये जानकारी दी है। अभी तक ये पता नहीं चला है कि ये हादसा कैसे हुआ है।
टीएमसी ने ट्वीट करते हुए लिखा- हमारी चेयरपर्सन को गंभीर चोट आयी है। पार्टी ने जो फोटो जारी की है, उसमें ममता बनर्जी अस्पताल में भर्ती हैं और उनके माथे से खून निकल रहा है।
अभी तक की जानकारी के मुताबिक सीएम ममता को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।