Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जेल में भी "पढ़ाई" जारी रखेंगे हेमन्त

जेल में भी "पढ़ाई" जारी रखेंगे हेमन्त
विज्ञापन
  • हेमंत सोरेन ने जेल में पढ़ने के लिए मंगाई किताबें, कल्पना सोरेन ने X पर किया ये पोस्ट

टीम एबीएन, रांची। जमीन घोटाले मामले में जेल में बंद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन से एक डिमांड की है। दरअसल, कल्पना सोरेन ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि हेमंत जी ने पढ़ने के लिए किताबें मांगी हैं। कल उन्हें यह किताबें देने जाऊंगी। इससे पहले भी हेमंत जी ने झारखंड आंदोलन, मुंडारी, हो और कुड़ुख भाषा आदि से जुड़ी किताबें पढ़ने के लिए मंगायी थी।

कल्पना ने आगे लिखा है, हेमंत जी को किताबें पढ़ने का हमेशा से शौक रहा है। वह घर में भी किताबों को संजो कर रखते हैं। अन्य किताबों के साथ-साथ झारखंड और झारखंड आंदोलन से जुड़ी किताबें वह हमेशा विशेष रुचि लेकर पढ़ते रहे हैं। कल्पना ने लिखा है, राज्य की बागडोर संभालने के बाद उन्होंने उनसे मिलने वाले सभी लोगों से बुके नहीं बुक देने की अपील की थी। जिसके परिणामस्वरूप पिछले 4 वर्षों में उन्हें हजारों किताबें मिली। 

राज्य, शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़े, यही हेमन्त जी का सपना रहा है। राज्य के हर पंचायत में आमजन के लिए लाइब्रेरी खोलने की उनकी इच्छा आज हमें कई जगह देखने को मिलती है। सरकारी स्कूलों में उत्कृष्ट पढ़ाई हो, बच्चों की छात्रवृत्ति में वृद्धि हो, गरीब परिवार की बेटियों को आर्थिक मदद मिले- उनकी पढ़ाई न छूटे, वंचित समाज के युवा भी अपने सपनों को साकार करते हुए विदेश में शिक्षा ले सकें - हेमन्त जी का यही संकल्प रहा है।

कल्पना ने आगे लिखा है, भाजपा अपने कुचक्रों से उन्हें कुछ तो देर तो परेशान कर सकती है, पर एक झारखण्डी योद्धा की सोच और संकल्प को वह कैसे दबा पायेगी? राज्य में शिक्षा की जो क्रांति हेमन्त जी ने शुरू की है वह निरंतर आगे बढ़ रही है। झारखण्ड ने झुकना नहीं, सिर्फ आगे बढ़ना सीखा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.