Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

पहाड़ी मंदिर शिव बारात में सीएम भी होंगे शामिल

पहाड़ी मंदिर शिव बारात में सीएम भी होंगे शामिल
विज्ञापन
  • मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति पहाड़ी मंदिर के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
  • मुख्यमंत्री को श्री शिव बारात में सम्मिलित होने को किया आमंत्रित

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवास में श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति, पहाड़ी मंदिर (मुख्य द्वार) रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन को प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 8 मार्च 2024 को महाशिवरात्रि पूजा के अवसर पर आयोजित होने वाले  शिव बारात में सम्मिलित होने हेतु  सादर आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल से महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले शिव बारात के आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। मौके पर शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति पहाड़ी मंदिर के नंद किशोर सिंह चंदेल, गुलशन मिड्ढा सहित अन्य उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,057