Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आज टाटा बादामपहाड़ ट्रेन जनता को समर्पित करेंगे पीएम मोदी

आज टाटा बादामपहाड़ ट्रेन जनता को समर्पित करेंगे पीएम मोदी
विज्ञापन
  • पीएम मोदी आज करेंगे टाटा बादामपहाड़ ट्रेन का ऑनलाइन उद्घाटन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को टाटा बादामपहाड़ टाटा ट्रेन का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। वे वहां से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे। इस दौरान टाटानगर रेलवे स्टेशन पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो मौजूद रहेंगे। इस ट्रेन को पहले ही शुरू होना था, लेकिन किसी कारणों से यह रुक गया था।

21 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन ट्रेनों का उद्घाटन की थी। राष्ट्रपति चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले बादामपहाड़ स्टेशन से शालीमार-बादामपहाड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस व बदामपहाड़-राउरकेला साप्ताहिक एक्सप्रेस को रवाना की थी।

टाटानगर बादामपहाड़ ट्रेन का उद्घाटन नहीं हुआ था। अब जाकर मेमू ट्रेन शुरू हो रही है. एक मार्च को यह ट्रेन टाटा से दिन के 11 बजे खुलेगी और उसी दिन दोपहर 2.05 बजे बदामपहाड़ पहुंचेगी। इसमें आठ कोच होंगे। इसी तरह दो मार्च से रेगुलर यह ट्रेन चलेगी। 

टाटा से यह ट्रेन शाम छह बजे खुलेगी और बादामपहाड़ रात 9.05 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन रात 9.15 बजे बादामपहाड़ से खुलेगी और टाटा उसी दिन रात 11.30 बजे पहुंचेगी। इस दौरान इस ट्रेन का ठहराव टाटा के बाद 10 जगहों पर होगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,384