Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं रांची

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं रांची
विज्ञापन
  • सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत

एबीएन सेंट्रल डेस्क। सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची पहुंच चुकी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार सुबह भारतीय वायु सेवा के विशेष विमान से रांची पहुंचीं। 

रांची एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान रांची एयरपोर्ट पर झारखंड के राज्यपाल, राज्य के मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव, डीजीपी और कई आईएएस और आईपीएस अधिकारी मौजूद रहे।

एक घंटे तक सेंट्रल यूनिवर्सिटी में रहेंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 घंटे तक रांची के मनातू स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी में रुकेंगी। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति सीधे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगी और वहां से सीधे ओडिशा चली जायेंगी।

रांची एयरपोर्ट से मनातू तक कड़ी सुरक्षा
रांची एयरपोर्ट से सेंट्रल यूनिवर्सिटी मनातू तक जाने वाली सड़कों पर सुरक्षा के लिए 1000 से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है। राष्ट्रपति के काफिले के गुजरने तक एयरपोर्ट से मनातू तक सड़क के सभी कट बंद कर दिये गये हैं। वहां सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। राष्ट्रपति का काफिला गुजरने के बाद वे सभी कट खोल दिये जायेंगे।

दीक्षांत समारोह में शामिल हो रही हैं राष्ट्रपति
सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन छात्रों को चांसलर मेडल प्रदान करेंगी, जबकि 67 में से 58 छात्रों को गोल्ड मेडल दिया जायेगा। गोल्ड मेडल विजेताओं में 32 लड़कियां हैं जो राष्ट्रपति से पदक प्राप्त करेंगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.