Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : जिप बोर्ड बैठक में विकास योजनाओं को मिली गति

कोडरमा : जिप बोर्ड बैठक में विकास योजनाओं को मिली गति
विज्ञापन
  • 6 लाख की लागत से लगेगा सोलर प्लेट, बदलेगी सिंचाई की हालात
  • नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने पर विशेष जोर : रामधन

टीम एबीएन, कोडरमा। जिला परिषद बोर्ड की बैठक मंगलवार को समाहरणालय स्थित डीडीसी सभागार में आयोजित की गयी। अध्यक्षता बोर्ड के अध्यक्ष रामधन यादव ने की। बैठक में डीडीसी सह मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतुराज, जिप उपाध्यक्ष निर्मला देवी मौजूद थे। बैठक में पूर्व में बोर्ड में पारित निर्णय और कार्यवाही का अनुपालन को लेकर समीक्षा की गयी। वहीं जिला परिषद से संचालित योजनाओं का प्रगति प्रतिवेदन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। 

बैठक में 15 वें वित्त मद अंतर्गत अनुदान मद, स्वास्थ्य मद, हाट/बाजार, पंचायत सुदृढ़ीकरण मद, स्वआय से परिसम्पत्ति निर्माण और जिले में 5 पंचायत भवन के निर्माण पर चर्चा हुई। बोर्ड के सदस्यों ने अपने क्षेत्र के जनकल्याण से जुड़े मामले को उठाया। वहीं जन प्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित कार्य प्रतिवेदन की भी समीक्षा की। 

वहीं कई योजनाओं को शीघ्र पूरा कराने की मांग उठायी। जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि जन सरोकार से जुड़े मुद्दे पर जिला परिषद गंभीर है। उन्होंने कहा कि बोर्ड में पारित योजनाओं को पारदर्शी तरीके से धरातल पर लागू किया जा रहा है। 

विकास योजनाओं को जनता से सीधे जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला परिषद अंतर्गत योजनाओं में नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने पर खास जोर दिया जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि बोर्ड के सदस्यों के सुझावों पर कार्य तेजी गति से आगे बढ़ाया जा रहा। 

उन्होंने कहा कि पंचायती राज के तहत अंतिम व्यक्ति तक   सुविधा पहुंचाने के लिए कार्य तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा। बैठक में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के लिए मशीन लगाने और सिंचाई सुविधा बढ़ाने के लिए 6 लाख की लागत वाली सोलर प्लेट लगाने पर मुहर लगायी गयी। 

बैठक में जिप सदस्य महादेव राम, महेंद्र यादव, लक्ष्मण यादव, शांति प्रिया, केदार यादव, रीता देवी, नीतू कुमारी, प्रीति कुमारी, गुड़िया देवी के अलावे प्रमुख सत्यनारायण यादव, विजय सिंह, विधायक और सांसद प्रतिनिधि मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,388