Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

झारखंड में कांग्रेस को सांसदविहीन कर गयीं गीता कोड़ा

झारखंड में कांग्रेस को सांसदविहीन कर गयीं गीता कोड़ा
विज्ञापन

भाजपा में शामिल हुईं कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा, लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को बड़ा झटका 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के सिंहभूम (एसटी) निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा सोमवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गयीं। कोड़ा भाजपा मुख्यालय में पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं। 

उन्होंने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। उन्होंने कहा, मैं आज भाजपा में शामिल हो गयी। कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति करके देश को संकट में डाल दिया है। 

पार्टी कहती है कि वह सभी को साथ लेकर चलेगी, लेकिन वह केवल अपने परिवार को साथ लेकर चलती है। भाजपा-आजसू (अखिल झारखंड छात्र संघ) गठबंधन ने 2019 के लोकसभा चुनाव में झारखंड की 14 संसदीय सीट में से 12 पर जीत हासिल की थी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,818