Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपनी मांगों को लेकर डंटे हुए हैं किसान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपनी मांगों को लेकर डंटे हुए हैं किसान
विज्ञापन

16 फरवरी 2024 को भारत बंद

एबीएन सेंट्रल डेस्क। कल यानी 16 फरवरी 2024 को भारत बंद को लेकर लोगों के जेहन में कई सवाल तैर रहे हैं, क्या स्कूल और बैंक भी बंद रहेंगे। बता दें कि, देशभर के किसान संगठन पिछले 3-4 दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपनी मांगों को लेकर डंटे हुए हैं। 

इसी बीच 16 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के साथ मिलकर केंद्र सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रखने के लिए 16 फरवरी को ग्रामीण भारत बंद (देशव्यापी हड़ताल) का आह्वान किया है। 

यह देशव्यापी हड़ताल 16 फरवरी को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगी। भारत बंद के अलावा, आंदोलनकारी किसान दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक मुख्य सड़कों पर बड़े पैमाने पर चक्का जाम में भी शामिल होंगे। 

ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोगों को यातायात संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि 16 फरवरी को स्कूल और बैंक बंद रहेंगे या नहीं? लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक अभी राज्यों ने स्कूलों को बंद करने की घोषणा नहीं की है। 

वहीं, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्डों ने अपनी वार्षिक परीक्षाएं भी शुरू कर दी हैं। ऐसे में बोर्ड एग्जाम के बीच स्कूलों को बंद करने की घोषणा कम है। अगर छात्रों को स्कूल बंद से जुड़ी सूचना में किसी प्रकार का भ्रम है, तो वे स्कूलों से संपर्क कर सकते हैं। 

फिलहाल, सीबीएसई बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। स्टूडेंट्स समय पर एग्जाम सेंटर पहुंच सकें, इसको लेकर बोर्ड ने बीते कल यानी कि 14 फरवरी को ही स्टूडेंट्स और पैरेंट्स के लिए एक नोटिस जारी किया था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 15,089