Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

राजस्थान : कल से स्कूलों में शुरू होगा सूर्य नमस्कार

राजस्थान : कल से स्कूलों में शुरू होगा सूर्य नमस्कार
विज्ञापन
  • मुस्लिम संगठनों की याचिका खारिज, जानें कोर्ट का फैसला

एबीएन सेंट्रल डेस्क। इस समय बड़ी खबर राजस्थान से आ रही है। मुस्लिम संगठनों को राजस्थान हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। हाईकोर्ट ने 15 फरवरी से स्कूलों में सूर्य नमस्कार कराने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है।

इस दौरान कोर्ट ने कहा कि मुस्लिम फोरम एक रजिस्टर्ड संस्थान नहीं है, ऐसे में वह कोर्ट में याचिका दाखिल नहीं कर सकता है। हाईकोर्ट में याचिका के सवाल पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन सूर्य नमस्कार धार्मिक क्रिया नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि विश्व के कई देशों ने इसे स्वीकार किया है। इसलिए 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है। सूर्य नमस्कार एक तरह का सर्वांग योग हैं। इसमें सभी तरह के योग समाहित हैं।

जमियत उलेमा-हिन्द ने प्रस्ताव पास करके मुस्लिम समुदाय से स्कूलों मे सूर्य सप्तमी के उपलक्ष्य में हो रहे सूर्य नमस्कार के आय़ोजन के बहिष्कार की अपील की है। संगठन का कहना है कि इस तरह का आदेश धार्मिक मामलों में खुला हस्तक्षेप और संविधान में दी गयी धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंखन है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 17,599