Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों ने किया नामांकन

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों ने किया नामांकन
विज्ञापन
  • राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के 7 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन
  • सीएम योगी समेत मौजूद रहे ये दिग्गज नेता

एबीएन सेंट्रल डेस्क। राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के सात उम्मीदवारों ने बुधवार को यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। इनमें सुधांशु त्रिवेदी, आरपीएन सिंह, अमरपाल मौर्य, तेजवीर सिंह, नवीन जैन, साधना सिंह और संगीता बलवंत बिंद शामिल हैं। 

नामांकन के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और भाजपा के उप्र चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा मौजूद थे। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी है। मतदान 27 फरवरी को होगा और नतीजे उसी दिन घोषित किये जायेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 18,200