Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

लोकसभा आम चुनाव की तैयारियों में तेजी से जुटा है चुनाव आयोग

लोकसभा आम चुनाव की तैयारियों में तेजी से जुटा है चुनाव आयोग
विज्ञापन
  • चुनाव आयोग की टीम ने जिला स्तरीय स्वीप नोडल पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक 
  • भारत में चुनाव को लोकतंत्र के महापर्व के तौर पर पूरे देश में मनाया जाता है :  संतोष अजमेरा, स्वीप निदेशक, भारत निर्वाचन आयोग 
  • विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों द्वारा किये जा रहे अच्छे कार्यों का दूसरे जिलों द्वारा अनुसरण हो :  के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी। 

टीम एबीएन, रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय स्वीप नोडल पदाधिकारियों के समीक्षा हुयी। इस कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग से आये स्वीप के निदेशक श्री संतोष अजमेरा ने सभी जिलों से आये स्वीप के नोडल पदाधिकारियों द्वारा आगामी लोक सभा चुनाव 2024 हेतु किये जा रहे कार्यों एवं तैयारियों की समीक्षा की। 

उन्होंने जिलों से आये पदाधिकारियों को स्वीप के क्षेत्र में और बेहतर किस प्रकार कार्ययोजना बनाकर लोगों के बीच चुनाव के प्रति जागरूकता फैलाई जाए इसके सुझाव भी दिये। कार्यक्रम में संतोष अजमेरा ने कहा कि झारखण्ड से ही स्वीप का आरंभ हुआ और स्वीप आज पूरे देश में चुनाव के प्रति लोगों को सजग करने का माध्यम बन गया है। उन्होंने कहा कि भारत में स्वीप के जरिये निर्वाचन के महत्व का पेंटिंग, सेल्फी, नाटक, गीत आदि के माध्यम से प्रचार हुआ है। 

चुनाव को लोकतंत्र के महापर्व के तौर पर पूरे देश में मनाया जाता है, इस महा आयोजन में स्वीप चार चांद लगा देता है। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र होने के कारण अन्य देश भी हमारी चुनाव प्रणाली में मतदाताओं, नेताओं एवं निर्वाचन पदाधिकारियों के कार्यकलापों पर नजर रखते हैं और हमारी प्रणाली का अनुसरण करते हैं। उन्होंने कहा कि हम सब को अधिक से अधिक नागरिकों को एक सुदृढ़ कार्ययोजना बनाकर अपने मताधिकार के इस्तेमाल के लिए उत्प्रेरित करना है। 

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि आज के इस बैठक को केवल समीक्षा बैठक के तौर पर न लें अपितु यहां आए विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों द्वारा किये जा रहे अच्छे कार्यों को नोट डाउन करें एवं अपने जिलों में भी उसका अनुप्रयोग करें। 

इस अवसर पर सभी जिलों से आये पदाधिकारियों द्वारा अपने जिले में चल रहे स्वीप के कार्यों को पीपीटी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। जिसपर भारत निर्वाचन आयोग के पदाधिकारियों ने उनके द्वारा चलाये जा रहे कार्यों की समीक्षा की एवं उचित दिशा निर्देश भी दिये। 

बैठक में भारत निर्वाचन आयोग से स्वीप के सचिव संतोष कुमार, मुख्य निर्वाचन कार्यालय से अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा, संयुक्त सचिव सुबोध कुमार, अवर सचिव मंत्रिमंडल निर्वाचन देव दास दत्ता, भारत निर्वाचन आयोग से स्वीप के एसओ नवीन कुमार यादव के अतिरिक्त राज्य के सभी जिलों से आये जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, स्वीप के नोडल पदाधिकारी, सहायक जन संपर्क पदाधिकारी एवं सोशल मीडिया पब्लिसिटी आफिसर उपस्थित रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 22,250