Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 40
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
देश

संसद में आया श्वेत पत्र, विपक्ष में नाराजगी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
संसद में आया श्वेत पत्र, विपक्ष में नाराजगी
विज्ञापन
  • संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया श्वेत पत्र
  • यूपीए सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन के बारे में बताया

एबीएन सेंट्रल डेस्क। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को लोकसभा में यूपीए सरकार की आर्थिक नीतियों पर श्वेत पत्र पेश किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी अपने अंतरिम बजट भाषण के दौरान इस संबंध में घोषणा की थी। इससे विपक्ष में नाराजगी है।

उन्होंने कहा था कि सरकार एक श्वेत पत्र पेश करेगी, जो यूपीए दशक और एनडीए दशक को कवर करेगा। इसमें यूपीए शासन के वित्तीय कुप्रबंधन और एनडीए शासन की वित्तीय समझदारी को दिखाने के लिए एक तुलनात्मक विश्लेषण होगा। 

अब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए के सत्ता छोड़ने के बाद देश की खराब आर्थिक स्थिति को उजागर करने के लिए दोनों सदनों में श्वेत पत्र पेश करेंगी और बतायेंगी कि मौजूदा सरकार ने कैसे भारत की बदहाल अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाया है।

विज्ञापन